डीएम ने अफसरों संग किया मतदानकर्मियों की व्यवस्था, मतगणना व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) एस.चन्नप्पा, मुख्य विकास अधिकारी,उप जिला निर्वाचन अधिकारी, विभिन्न निर्वाचन कार्यों के नोडल अधिकारी सहित नगर निगम व  पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों संग बुधवार को  पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए पुलिस लाइन मैदान, एलटी कालेज परिसर व टैफिक पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।

dm nirikchan

इस दौरान उन्होंने बसों को सुव्यवस्थित रूप से खड़ा करने के लिए नक्शा तैयार करने का निर्देश दिया गया। कहा कि परिसर में सभी खाली स्थानों का उपयोग किया जाय। इसके अलावा कार्मिकों व अधिकारियों की बाइक व गाड़ियां खड़ी करने के लिए भी स्थल चिन्हित किये गये। कुछ स्थलों को समतल करने और झाड़ियां आदि साफ कराने के लिए पीडब्ल्यूडी व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस लाइन से बसों को मुख्य मार्ग पर निकलने के लिए परिसर की बाउंड्री को उचित स्थान पर अस्थाई रूप से खोला जायेगा।
कर्मचारियों को ड्यूटी आवंटन और ईवीएम मशीन वितरण के लिए काउंटर बनाने हेतु सुविधाजनक स्थान चिन्हित किए जाने के साथ वहीं पर कार्मिकों को जोन, वार्ड, बूथ से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी के साइनेज लगाने का निर्देश दिया।

dm nirikchan

डीएम ने पहड़िया मण्डी में मतगणना से सम्बन्धित तैयारियों का निरीक्षण करते हुए स्ट्रांग रूम देखा जहां पर पोल्ड ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा में रखी जायेंगी। उन्होंने स्ट्रांग रूम के रोशनदान और अन्य पांच शटर गेट प्लाईवुड लगा कर बंद किये जाने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि सौ वार्ड के लिए सौ टेबल पहड़िया मण्डी में ईवीएम जमा करने के लिए लगाये जायेंगे। मेयर और पार्षदों की मतगणना हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी गयी।
 

Share this story