बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचे डीएम, प्रभावित परिवारों से जानी समस्याएं, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर

123
WhatsApp Channel Join Now

हुकुलगंज व ढेलवरिया के कई राहत शिविरों का किया निरीक्षण, बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल के दिए निर्देश

वाराणसी। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को हुकुलगंज और ढेलवरिया क्षेत्र स्थित विभिन्न बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही वहां रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुविधाओं की जानकारी ली।

123

जिलाधिकारी ने सरस्वती विद्या मंदिर, हुकुलगंज के राहत शिविर में लोगों के बीच बैठकर उनसे व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम को अपने बीच पाकर प्रभावित लोगों में अपनापन और भरोसे का भाव दिखाई दिया। उनके चेहरे पर मुस्कान और संतोष भी नजर आया। उन्होंने लोगों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

123

डिप्टी कान्वेंट स्कूल, हुकुलगंज स्थित राहत शिविर में डीएम ने मेडिकल टीम के डॉक्टर से बाढ़ प्रभावितों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि शिविर में 24 घंटे मेडिकल टीम की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। बच्चों के साथ वृद्धजनों और गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल करने तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

123

तुलसी निकेतन, हुकुलगंज और प्राथमिक पाठशाला, ढेलवरिया के राहत शिविरों में जिलाधिकारी ने बच्चों और अन्य प्रभावित लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी बांटी। नवयुग विद्या मंदिर, ढेलवरिया के राहत केंद्र का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा।

123

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राहत शिविर में तैयार किए जा रहे भोजन की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने रसोई में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया तथा स्वच्छता के साथ भोजन तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को सुबह का नाश्ता और दोनों समय का भोजन निर्धारित समय पर उपलब्ध कराया जाए। बच्चों के लिए दूध, फल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

123

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना है। संबंधित विभागों और अधिकारियों को राहत शिविरों में लगातार सक्रिय रहकर प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

123

BK Pathak
BK Pathak

21334 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story