मंडलायुक्त ने परियोजनाओं का किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, कार्रवाई की दी चेतावनी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने बुधवार को वाराणसी में चल रही कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता देखी। उन्होंने पुस्तकालय भवन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। साथ ही समयसीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए। लेटलतीफी व लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। 

123

मंडलायुक्त ने सबसे पहले सारनाथ से रिंग रोड तक सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया। इसके बाद कज्जाकपुरा फ्लाईओवर के निर्माणाधीन हिस्सों का अवलोकन किया, जहां अवशेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर की यातायात प्रणाली के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

123

कमिश्नर ने लालपुर स्थित प्रशासनिक ब्लॉक और पांडेपुर पुलिस स्टेशन के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन संरचनाओं की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की तथा मौके पर मौजूद अभियंताओं को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान एल. टी. कॉलेज में विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे पुस्तकालय भवन की धीमी प्रगति देखकर कमिश्नर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की सुस्त कार्यशैली अस्वीकार्य है और कार्य में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

123

मंडलायुक्त ने सभी अभियंताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी परियोजना में देरी या लापरवाही पाई गई तो विभागीय उत्तरदायित्व तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों तथा निर्माण की गुणवत्ता के पालन पर भी विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सेतु निगम, विकास प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग के अभियंता मौजूद रहे। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि शहरवासियों को समय पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

123

123

123

123

123

Share this story