विकास को मुंह चिढ़ा रहा नगवां में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान, कागजों पर रह गई नगर निगम की सफाई व्यवस्था

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अस्सी नगवां क्षेत्र स्थित पुष्कर तालाब के पास पिछले कई महीनों से सड़क मार्ग खोद कर छोड़ दिया गया है। यहां पर श्री ब्रह्म वेद विद्यालय का मल जल सड़क मार्ग पर बह रहा है। जिससे इस मार्ग से आने जाने वाले लोग काफी परेशान हो रहे हैं। 

vns

इस मार्ग पर सीवर लाइन का पाइप डालकर छोड़ दिया गया है। जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं जिसमें मल जल का पानी भर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्री ब्रह्म वेद विद्यालय के पास सड़क मार्ग पर गंदा पानी चारों तरफ गंदगी फैल रही है। गंदे पानी का भराव सड़कों पर होने से यहां से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं गंदे पानी की बदबू से आसपास के निवासी परेशान हैं। 

vns

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या से लगातार नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो पार रहा है। स्थानीय निवासियों ने लिखित शिकायत करते हुए व्यवस्था में सुधार करने की मांग की थी लेकिन कार्रवाई के अभाव में यह समस्या और भी विकराल हो गई है। वार्ड में जगह-जगह सड़क मार्ग को दिया गया है। जिसके कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यहां जमा गंदे पानी में मच्छरों के पनपने से लोगों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का भी डर सताने लगा है। 

vns

वार्ड के लोगों का आरोप है कि सरकार एक तरफ स्वच्छता अभियान चलाकर बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन जमीनी हकीकत में अधिकारियों और ठेकेदारों द्वारा सड़क मार्ग खोद कर इस अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोगों की शिकायत पर नगर नगर निगम ठेकेदार और स्थानीय जनप्रतिनि द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने के कारण हालात दिनों दिन और भी बदतर होते जा रहे हैं। 

vns

वार्डों में अधूरी बनी नालियों के कारण सड़कों पर गंदे पानी के जमा हो जाने तथा गंदा पानी गाड़ी के टायरों से उछलकर लोगों पर पड़ने से आए दिन विवाद की स्थितियां यहां पर बन रही हैं। सड़क पर फैले नाली के पानी को पार कर लोगों को अपने गंतव्य तक जाना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि साफ-सफाई के अभाव में यहां से पैदल निकलने में लोग हिचकिचाते हैं।

vns

vns
 

Share this story