डिंपल यादव ने परिवार के साथ बाबा विश्वनाथ और काशी कोतवाल का किया दर्शन, बाबा की मंगला आरती में हुईं शामिल, सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी तथा लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार सुबह अपने परिवार और मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने प्रातःकालीन प्रसिद्ध मंगला आरती में श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 123

मंगला आरती के दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में डिंपल यादव ने भगवान शिव से अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के उनके संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश और देश में सुख, शांति, समृद्धि तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी कामना की।

 123

काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। आरती के समय उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में मौजूद लोगों ने सांसद डिंपल यादव का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता तनुज पांडेय और नितेश सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

Share this story