डीजीपी पहुंचे वाराणसी, गंगा आरती देखी, क्रूज पर सवार होकर घाटों को निहारा, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा शनिवार शाम दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। डीजीपी रविवार को पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के पुलिस अभियानों की समीक्षा करेंगे। बैठक में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

डीजीपी जनप्रतिनिधियों के साथ भी वार्ता करेंगे। शनिवार शाम काशी पहुंचने के बाद उन्होंने गंगा आरती देखी और नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर गंगा घाटों को निहारा। इस दौरान उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था और गंगा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

डीजीपी के आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रूटों पर विशेष निगरानी रखी गई। जिस मार्ग से डीजीपी गुजरे, उस पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को नियंत्रित किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने डीजीपी का स्वागत किया।

Share this story