वाराणसी समेत चार प्रमुख वन प्रभागों के DFO बदले, यूपी वन विभाग में बड़ा फेरबदल

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 प्रभागीय वन अधिकारियों (DFO) समेत कुल 14 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत गोरखपुर, उन्नाव, वाराणसी और सहारनपुर जैसे महत्वपूर्ण वन प्रभागों में नए DFO तैनात किए गए हैं। शासन के इस निर्णय को वन विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

a

सबसे अहम बदलाव वाराणसी वन प्रभाग में किया गया है। वर्तमान DFO स्वाति का तबादला उन्नाव कर दिया गया है। उनकी जगह बदायूं में तैनात निधि चौहान को वाराणसी का नया DFO नियुक्त किया गया है। वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण जिले में नई तैनाती को विभागीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गोरखपुर वन प्रभाग में भी बदलाव किया गया है। यहां तैनात DFO विकास यादव को झांसी वन प्रभाग भेजा गया है। उनकी जगह सहारनपुर के DFO शुभम सिंह को गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्वांचल के महत्वपूर्ण वन प्रभाग गोरखपुर में यह बदलाव विभाग के लिए अहम माना जा रहा है।

उन्नाव वन प्रभाग की DFO आरुषि मिश्रा का तबादला कैमूर वन्यजीव प्रभाग, मिर्जापुर कर दिया गया है। वहीं वाराणसी से स्थानांतरित की गईं स्वाति अब उन्नाव की नई DFO होंगी। इस तरह उन्नाव और वाराणसी दोनों जिलों में अधिकारियों की अदला-बदली की गई है।

इसी क्रम में कानपुर में तैनात DFO दिव्या को जौनपुर वन प्रभाग भेजा गया है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची में कुल 14 IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि नई तैनातियों से विभिन्न वन प्रभागों में प्रशासनिक कार्यों और वन संरक्षण गतिविधियों को और गति मिलेगी।

Share this story