लोलार्क षष्ठी पर उमड़े आस्थावान, दो दिन से कतार में लगे हैं श्रद्धालु, संतान प्राप्ति की कामना से लोलार्क कुंड में लगाएंगे डुबकी

 
WhatsApp Channel Join Now

आधी रात बाद बाबा लोलार्केश्वर की आरती, फिर शुरू होगा कुंड में पवित्र स्नान

देश के विभिन्न राज्यों और विदेश से पहुंचे दंपती, सुरक्षा के लिए कुंड के चारों ओर बैरिकेडिंग

पुलिस-प्रशासन और नगर निगम ने संभाली व्यवस्था, रात 12 बजे के बाद होगी बाबा लोलार्केश्वर की भव्य आरती

आरती के बाद शुरू होगा कुंड में स्नान का क्रम, प्रवेश, स्नान और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग तय

पुलिस के आला अधिकारी लगातार कर रहे निगरानी, नगर निगम ने दर्जनों सफाईकर्मियों की लगाई ड्यूटी

कीटनाशक, ब्लीचिंग पाउडर और धुंआ मशीन से कराया जा रहा छिड़काव

वाराणसी। संतान प्राप्ति की कामना को लेकर भदैनी स्थित प्राचीन लोलार्क कुंड पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लोलार्क षष्ठी के मुख्य स्नान पर्व से पहले ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का काशी पहुंचना जारी है। मंगलवार से ही महिलाएं और पुरुष कुंड के आसपास कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती रही। गुरुवार की मध्यरात्रि 12 बजे के बाद बाबा लोलार्केश्वर की भव्य आरती होगी। इसके बाद कुंड में स्नान का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

123

संतान की कामना लेकर पहुंचते हैं दंपती
लोलार्क षष्ठी पर लोलार्क कुंड में स्नान और बाबा लोलार्केश्वर के दर्शन-पूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुंड में स्नान और बाबा लोलार्केश्वर की पूजा करने से संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में दंपती काशी पहुंचते हैं। इस बार भी कई श्रद्धालु स्नान पर्व से दो दिन पहले ही कुंड के आसपास पहुंच गए हैं।
123

 

बैरिकेडिंग से नियंत्रित होगी भीड़
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कुंड के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं को पीछे के रास्ते से बाहर निकाला जाएगा, ताकि कुंड के पास भीड़ का दबाव न बढ़े। जगह-जगह सहायता केंद्र बनाकर श्रद्धालुओं को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

123

आला अधिकारी संभाल रहे सुरक्षा की कमान
मेले की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी पुलिस आयुक्त, डीआईजी, अपर पुलिस उपायुक्त, एसीपी, निरीक्षक और चौकी प्रभारी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। कुंड और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ बढ़ने के साथ पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

123

नगर निगम ने उतारा सफाई का पूरा अमला
लाखों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। सफाई निरीक्षक शिवेश तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों सफाईकर्मी लगाए गए हैं। सफाई पर्यवेक्षक विजय पाठक मौके पर रहकर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। कूड़ा तत्काल हटाने के साथ कीटनाशक और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। मच्छरों से बचाव के लिए धुंआ मशीन भी चलाई जा रही है।

123

सफाई निरीक्षक शिवेश तिवारी ने बताया कि महापौर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर लोलार्क कुंड और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई व्यवस्था की गई है। मध्यरात्रि के बाद आरती के साथ ही लोलार्क षष्ठी के मुख्य स्नान पर्व का आगाज होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीमें लगातार मुस्तैद रहेंगी।

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

Share this story