दालमंडी में अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, 12 भवनों पर चला बुलडोजर 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर के ऐतिहासिक और व्यस्त कारोबारी क्षेत्र दालमंडी में मंगलवार सुबह विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में कुल 12 भवनों पर कार्रवाई की गई।

123

विकास प्राधिकरण की टीम ने पूर्व निर्धारित योजना के तहत दालमंडी क्षेत्र में पहुंचकर उन भवनों को चिन्हित किया, जिनके खिलाफ निर्माण संबंधी नियमों के उल्लंघन की शिकायतें और जांच रिपोर्ट पहले से मौजूद थीं। टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित भवन स्वामियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। सुबह-सुबह शुरू हुई कार्रवाई से दालमंडी क्षेत्र में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों और कारोबारियों के बीच कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी रही।

123

अधिकारियों ने बताया कि शहर में सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने और अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। विकास प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया कि नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माणों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this story