Dev Deepawali : काशी में भव्य देव दीपावली देख अभिभूत हुए सांसद मनोज तिवारी, बोले- दिल्ली में भी यमुना किनारे काशी जैसी व्यवस्था करेंगे

WhatsApp Channel Join Now

देव दीपावली पर गंगा घाट पहुंचे सांसद ने किया काशी की दिव्यता का बखान, बोले- दो से ढाई साल में दिल्ली में यमुना को कर देंगे साफ

वाराणसी। देव दीपावली के अवसर पर भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी काशी पहुंचे। गंगा घाट पर पहुंचने पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मनोज तिवारी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने काशी की भव्यता और दिव्यता की जमकर सराहना की। साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यमुना नदी के किनारे काशी जैसी व्यवस्थाएं विकसित करने की बात कही।

123

मनोज तिवारी ने कहा कि काशी की भव्यता और दिव्यता आज केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जब वह विमान से वाराणसी आ रहे थे, तो उसमें जर्मनी से भी पर्यटक काशी पहुंच रहे थे। यहां गंगा के किनारे क्रूज और अन्य आधुनिक व्यवस्थाओं को देखकर ऐसा प्रतीत होता है, जैसे किसी अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर आ गए हों। उन्होंने कहा कि काशी में गंगा के किनारे जिस तरह की व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं, उसी तर्ज पर दिल्ली में यमुना के किनारे भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

123

यमुना की सफाई और उसमें स्नान करने को लेकर विपक्ष के सवालों पर पलटवार करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि विपक्ष अपनी अकर्मण्यता छिपाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि यमुना के करीब 60 किलोमीटर के हिस्से में से लगभग 30 किलोमीटर में सुधार किया जा चुका है। छह नालों को डायवर्ट किया गया है और आधे से अधिक हिस्से को ठीक करने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि वह यमुना के उसी हिस्से में जाते हैं, जहां अभी कुछ कमियां बाकी हैं। यमुना के पानी से आचमन करने और उसमें स्नान करने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो शेष 28 से 30 किलोमीटर का हिस्सा बचा है, उसे भी अगले दो से ढाई वर्षों में स्वच्छ कर दिया जाएगा।

123

सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में मनोज तिवारी ने कहा कि 'भैया, योगी बाबा फिर आएंगे।' उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा और पार्टी पिछली बार की तुलना में 10 से 15 सीटें अधिक जीतेगी।

123

BK Pathak
BK Pathak

21994 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story