देव दीपावली : दशाश्वमेध घाट पर दिखेगी अलौकिक छटा, 51 हजार दीप और 21 क्विंटल फूलों से होगी सजावट  

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। देव दीपावली पर काशी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की छटा अलौकिक होगी। 51 हजार दीपों और 21 क्विंटल फूल से घाट की भव्य सजावट की जाएगी। पहली बार मां गंगा की महाआरती का लाइव प्रसारण गंगा सेवा निधि के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। ऐसे में इस बार घर बैठे लोग काशी की देव दीपावली देख सकते हैं। 

देव दीपावली पर काशी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की छटा अलौकिक होगी। 51 हजार दीपों और 21 क्विंटल फूल से घाट की भव्य सजावट की जाएगी। पहली बार मां गंगा की महाआरती का लाइव प्रसारण गंगा सेवा निधि के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। ऐसे में इस बार घर बैठे लोग काशी की देव दीपावली देख सकते हैं। 

गंगा सेवा निधि की ओर से दशाश्वमेध घाट पर आयोजित होने वाला देव दीपावली महोत्सव इस बार ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित होगा। अमर जवान ज्योति की प्रतिकृति बनाई जाएगी। वहीं जिन वीर बलिदानियों की स्मृति में कार्तिक मास पर्यंत आकाशदीप जलाए गए, उनके परिजनों को भगीरथ शौर्य सम्मान दिया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि देव दीपावली महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। 

घाट पर विशेष साज-सज्जा की जा रही है। 100 स्वंयसेवक दीप जलाने में सहयोग करेंगे। इस दौरान विदेशी अतिथि, कलाकार और संत भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। गंगा आरती के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि लोग घर बैठे काशी की देव दीपावली देख सकें।

देव दीपावली पर काशी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की छटा अलौकिक होगी। 51 हजार दीपों और 21 क्विंटल फूल से घाट की भव्य सजावट की जाएगी। पहली बार मां गंगा की महाआरती का लाइव प्रसारण गंगा सेवा निधि के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। ऐसे में इस बार घर बैठे लोग काशी की देव दीपावली देख सकते हैं। 

डमरुओं की निनाद और शंखनाद के साथ काशी कथा 
देव दीपावली के दिन ‘काशी कथा का 3डी शो’ का आयोजन किया जाएगा। यह शो निनाद और शंखनाद से शुरू होगा और श्रद्धालुओं को काशी की सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक दिखाएगा। चेतसिंह घाट पर लेज़र शो का सफल ट्रायल भी किया गया है। यह 8 मिनट का विशेष शो होगा जिसमें प्रकाश, ध्वनि और भक्ति का संगम दिखाई देगा। इसका नियमित प्रदर्शन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला शो शाम 7:30 बजे, दूसरा 8:35 बजे और तीसरा रात 9:35 बजे होगा।

देव दीपावली पर काशी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की छटा अलौकिक होगी। 51 हजार दीपों और 21 क्विंटल फूल से घाट की भव्य सजावट की जाएगी। पहली बार मां गंगा की महाआरती का लाइव प्रसारण गंगा सेवा निधि के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। ऐसे में इस बार घर बैठे लोग काशी की देव दीपावली देख सकते हैं। 

थ्री डी शो में भगवान शिव-पार्वती विवाह का दृश्य, भगवान विष्णु के चक्रपुष्करिणी कुंड की कथा, महात्मा बुद्ध के उपदेश, कबीर और गोस्वामी तुलसीदास की भक्ति परंपरा और आधुनिक युग में महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित बीएचयू की गौरवशाली यात्रा को आकर्षक ढंग से दिखाया जाएगा।

Share this story