Dev Deepawali 2027: गोबर के दो लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के गंगा घाट, गोबर-चंदन और इमली के मिश्रण से तैयार हो रहे सुगंधित दीप

WhatsApp Channel Join Now

 

दिन-रात काम में जुटी महिलाएं, महिलाओं को 4.65 लाख रुपये से अधिक की आय का लक्ष्य

 

देव दीपावली में प्राकृतिक दीपों से गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण का संदेश देने की पहल

 

वाराणसी। काशी की देव दीपावली इस बार केवल दीपों की रोशनी ही नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता की कहानी भी बयां करेगी। गंगा के घाटों को रोशन करने के लिए करीब दो लाख गोबर के दीये तैयार किए जा रहे हैं। गोबर, चंदन और इमली के मिश्रण से बनाए जा रहे इन सुगंधित दीपों के निर्माण में करीब 150 ग्रामीण महिलाएं दिन-रात जुटी हैं। इस पहल से महिलाओं को 4.65 लाख रुपये से अधिक की आय मिलने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, घाटों पर इन दीयों के इस्तेमाल के लिए अभी प्रशासन और आयोजन मंडल की स्वीकृति का इंतजार है।

123

गोबर, चंदन और इमली से तैयार हो रहे दीप
सामान्य मिट्टी के दीयों से अलग इन दीपों को प्राकृतिक सामग्री से तैयार किया जा रहा है। इसके लिए गोबर को विशेष प्रक्रिया से तैयार कर उसमें चंदन, इमली और अन्य प्राकृतिक पदार्थ मिलाए जा रहे हैं। मिश्रण को सांचों में डालकर दीपों का आकार दिया जाता है। सूखने के बाद इन्हें इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाता है। चंदन के इस्तेमाल से दीपों में सुगंध भी आती है। महिलाओं के मुताबिक, एक मिनट में लगभग पांच दीये तैयार किए जा रहे हैं।

123

छोड़ी गई गायों के गोबर का भी इस्तेमाल
इस पहल में गौसेवा को भी प्रमुखता दी गई है। दीये बनाने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से गोबर एकत्र किया जा रहा है। इसमें उन गायों का गोबर भी शामिल है, जिन्हें अधिक उम्र होने के कारण पशुपालक छोड़ देते हैं। इस तरह अनुपयोगी समझे जाने वाले संसाधन का उपयोगी उत्पाद के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे गोवंश संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ग्रामीण महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है।

123
150 महिलाओं को मिलेगा रोजगार
दीप निर्माण के काम में करीब 150 ग्रामीण महिलाएं जुड़ी हैं। अलग-अलग स्थानों पर समूह बनाकर उत्पादन किया जा रहा है। परियोजना से 4.65 लाख रुपये से अधिक की आय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए यह पहल आर्थिक आत्मनिर्भरता और अपने हुनर को पहचान दिलाने का अवसर बन रही है।

123

प्रशासन से मांगी जा रही अनुमति
तैयार किए जा रहे गोबर के दीयों को देव दीपावली के मुख्य आयोजन में शामिल कराने के लिए आयोजन मंडल, जिलाधिकारी और पर्यटन विभाग के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। महिलाओं को उम्मीद है कि प्रशासन का सहयोग मिलने पर उनके बनाए दीपों को गंगा घाटों पर जलाने का अवसर मिलेगा। फिलहाल घाटों पर बड़े पैमाने पर इनके इस्तेमाल का निर्णय होना बाकी है।

123

123

123

123

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21880 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story