नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के लिए काशी पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बाबतपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काशी पहुंचे। उनके आगमन पर लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़, फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जैसे ही डिप्टी सीएम एयरपोर्ट पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह और स्वागत के रंग में रंगा नजर आया।

a

इन नेताओं की रही प्रमुख मौजूदगी
स्वागत कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी भी शामिल रहे। जिलाध्यक्ष एवं विधायक हंसराज विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, अनिल श्रीवास्तव, मनीष सिंह और शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने भी सक्रिय रूप से स्वागत किया। इसके साथ ही भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी एवं क्षेत्र उपाध्यक्ष (किसान मोर्चा, काशी प्रांत) शैलेश पाण्डेय की भी उपस्थिति रही।

महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित रहेगा कार्यक्रम
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का यह दौरा नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, अधिकार और भागीदारी को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

a

राजनीतिक दृष्टि से भी अहम दौरा
काशी में डिप्टी सीएम का आगमन राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this story