डिप्टी सीएम ने बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा कालभैरव का आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उपमुख्यमंत्री के मंदिर आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

123

मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। दर्शन के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने मंदिर से प्रस्थान किया।

123

Share this story