डिप्टी सीएम ने प्रदेश सरकार की 8 साल की उपलब्धियां गिनाईं, सपा पर साधा निशाना, बोले, सुशासन भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि 

नले
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए योगी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रदेश की जनता को इस सफल कार्यकाल की बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हुआ है। उन्होंने सुशासन को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि 24 करोड़ प्रदेशवासियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और सरकार ने इसे पूरी निष्ठा से निभाया है। इस दौरान सपा सरकार पर निशाना साधने से भी नहीं चूके। 

नले

सुशासन और अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि आठ साल पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के शासन में उत्तर प्रदेश अपराध, दंगे और अराजकता का केंद्र बना हुआ था। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को अपराध मुक्त और विकासशील राज्य में परिवर्तित कर दिया गया। सरकार ने प्रदेश में गुंडों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है, जिससे सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और प्रदेश निवेश एवं विकास का केंद्र बना।

सरकारी नौकरियां और महिला सशक्तिकरण
योगी सरकार ने 8 लाख सरकारी नौकरियां पारदर्शी प्रक्रिया के तहत प्रतिभा के आधार पर प्रदान की। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गईं, जिनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया गया।

आर्थिक सुधार और बेरोजगारी दर में कमी
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 2016 में प्रदेश की बेरोजगारी दर 18% थी, जो अब घटकर मात्र 2.5% रह गई है। यह सुधार सरकार की रोजगार योजनाओं, स्टार्टअप इंडिया मिशन और औद्योगिक निवेश के कारण संभव हुआ। प्रदेश में 1,33,959 नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की गईं, जिससे 5,10,434 लोगों को रोजगार मिला।

नले

बुनियादी ढांचे और स्मार्ट सिटी परियोजनाएं
वाराणसी में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को पूरा किया गया, जबकि 15,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इनमें सड़क, सेतु, पेयजल, सीवरेज, एसटीपी, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, नगर विकास और पुलिस कल्याण से जुड़ी 458 परियोजनाएं शामिल हैं।
•    राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और सेतु निर्माण के तहत 102 परियोजनाएं पूरी की गईं।
•    877.65 करोड़ रुपये की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत काशी इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर, 720 स्थानों पर उन्नत निगरानी कैमरे, वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, टाउन हॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया।
•    1,529 करोड़ रुपये की रेलवे और एयरपोर्ट परियोजनाएं पूरी की गईं।
•    1100 करोड़ रुपये की विद्युत सुधार परियोजनाओं को लागू किया गया।
•    512 करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया, जिसमें होमी भाभा कैंसर अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर शामिल हैं।
•    128.07 करोड़ रुपये की खेल परियोजनाओं में सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम और जिला शूटिंग रेंज का निर्माण हुआ।

नले

पर्यटन और सांस्कृतिक विकास
उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 721 करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं को पूरा किया। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
•    नमो घाट और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर
•    सारनाथ का पर्यटन पुनर्विकास और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग
•    गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण और आभासीय अनुभूति संग्रहालय
•    गंगा दर्शन गेस्ट हाउस और गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक पर्यटन विकास

कृषि और किसान कल्याण
कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3,01,207 किसानों को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा 16,026 किसानों का कर्ज माफ किया गया। सरकार ने किसान ऋण मोचन योजना के माध्यम से किसानों को राहत प्रदान की।

गरीबी उन्मूलन और जनकल्याणकारी योजनाएं
•    प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 11,02,734 खाते खोले गए।
•    प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना से 1,95,551 लोग लाभान्वित हुए।
•    आयुष्मान भारत योजना के तहत 11,27,646 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
•    राशन कार्ड वितरण में 6,05,436 लोगों को लाभ मिला।
•    पीएम स्वनिधि योजना से 55,673 स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहायता मिली।
•    पीएम उज्ज्वला योजना से 1,89,308 परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला।
•    टेबलेट और स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत 1,58,736 छात्रों को डिजिटल साधन मिले।

शिक्षा और युवा सशक्तिकरण
•    30 नए डिग्री कॉलेज, 20 नए आईटीआई और 31 नए पॉलिटेक्निक संस्थान खोले गए।
•    439 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया गया।
•    विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 6,000 युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार दिया गया।

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान
•    हर घर नल योजना के तहत 2 करोड़ 37 लाख घरों को शुद्ध पेयजल का कनेक्शन मिला।
•    2,80,132 व्यक्तिगत शौचालय और 694 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ।
•    सबल काशी योजना और काशी प्रेरणा कैफे जैसे कार्यक्रम लागू किए गए।

वित्तीय सुधार और आर्थिक वृद्धि
•    वर्ष 2017 में वाराणसी की जीडीपी 22,586.91 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 43,899.75 करोड़ रुपये हो गई है।
•    काशी की प्रति व्यक्ति आय 90,028 रुपये तक पहुंच गई।
•    ओडीओपी योजना के तहत 430 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया।

नले

उपलब्धियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन
वाराणसी के छोटा कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में सूचना विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधायक टी. राम, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share this story

News Hub