सरस मेले में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्या, बोले, गौमाता को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सरस मेले के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं और समाज में एकता का संदेश फैलाएं।

सरस मेले में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्या

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह विषय भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संबंधित है और इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों पर केंद्र सरकार ही आधिकारिक रूप से अपनी बात रखती है।

सरस मेले में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्या

वहीं, 11 मार्च को लखनऊ पहुंचने को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूज्य संत हैं और उन्हें देश में कहीं भी आने-जाने का पूर्ण अधिकार है। उन्होंने संत समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सभी धर्माचार्यों और संतों का आदर करती है।

सरस मेले में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्या

गौ संरक्षण के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में यदि कोई गौ माता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौ संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share this story