दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बड़ा बयान, 'आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाला देश का दुश्मन'
वाराणसी। दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी वाराणसी पहुंचे। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में जो भी व्यक्ति आम आदमी पार्टी ज्वाइन करेगा, वह न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश का दुश्मन माना जाएगा।
मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सस्पेंड कर दिया था, इसके बावजूद पार्टी में शामिल होने वाला कोई इतिहासकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जब अदालत पर कोई हमला करता है और राजनीतिक दल उसे समर्थन देते हैं, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा और सड़कों पर लाठी-तलवार के सहारे किसी मुद्दे का समाधान संभव नहीं है। मनोज तिवारी ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे संसद को सुचारु रूप से नहीं चलने दे रहे हैं। सांसद ने यह गंभीर आरोप लगाया कि सरकारी वकील अपराधियों की पैरवी कर रहे हैं, जिससे न्याय पाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता बदलने के बाद यही सरकारी वकील भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाएंगे।

