देव दीपावली से पहले घाटों पर आधा दर्जन स्थानों पर अंधेरा, महापौर ने जताई नाराजगी, तत्काल डार्क जोन खत्म करने के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। देव दीपावली पर काशी के घाटों को रोशनी से जगमगाने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियों के बीच नगर निगम ने निरीक्षण तेज कर दिया है। रविवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी और अधिकारियों के साथ अस्सी घाट से नमो घाट तक नाव से भ्रमण कर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई घाटों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिलने पर महापौर ने नाराजगी जताई और तत्काल डार्क जोन खत्म करने के निर्देश दिए।

123

निरीक्षण के दौरान मानसरोवर घाट, राजा घाट, पांडेय घाट, बलुआघाट, ब्रह्मा घाट, हनुमानगढ़ी घाट तथा मणिकर्णिका घाट के समीपवर्ती हिस्से में प्रकाश की कमी सामने आई। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को इन सभी स्थानों पर तत्काल पर्याप्त लाइटें लगवाने और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि देव दीपावली के दौरान घाटों पर किसी भी स्थान पर अंधेरा नहीं रहना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में परेशानी न हो।

123

महापौर ने गंगा पार डोमरी क्षेत्र में विकसित मियावाकी वन के आसपास भी पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके लिए वहां फ्लड लाइट लगाने को कहा गया, जिससे यह क्षेत्र भी देव दीपावली के दौरान आकर्षक दिखाई दे और लोगों की आवाजाही सुरक्षित रहे। इसके अलावा सभी घाटों पर 'स्वच्छ काशी, सुंदर काशी' के संदेश वाले बैनर लगाने और स्वच्छता संबंधी संदेश प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

123

नाव से निरीक्षण के दौरान महापौर ने घाटों की सीढ़ियों की स्थिति, साफ-सफाई, सजावटी लाइटिंग, झालरों और फ्लड लाइटिंग के कार्यों की प्रगति भी देखी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पर्व से पहले सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

123

निरीक्षण में नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी, अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह, मुख्य अभियंता खुरेश चंद्र सहित नगर निगम के अधिकारी और क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21941 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story