दालमंडी सड़क चौड़ीकरण: 18 भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, ड्रोन से हो रही निगरानी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। इस समय चिह्नित किए गए 18 भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। लोक निर्माण विभाग की अगुवाई में कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नित 18 भवनों में 15 नए निर्माण और 3 पुराने भवन शामिल हैं। इन भवनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत हटाने का कार्य लगातार जारी है। अभियान की निगरानी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी स्वयं कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

123

कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र में PAC, पैरामिलिट्री फोर्स तथा विभिन्न थानों की पुलिस को लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र में बैरिकेडिंग भी कराई है, जिससे लोगों की आवाजाही नियंत्रित रहे और अभियान में किसी प्रकार की बाधा न आए। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार आवश्यक सूचनाएं और निर्देश प्रसारित किए जा रहे हैं।

123

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक अभियान के दौरान किसी प्रकार का विरोध या तनाव की स्थिति सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का सहयोग मिलने से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुचारु रूप से आगे बढ़ रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून के दायरे में रहते हुए अभियान को पूरी पारदर्शिता और शांति के साथ पूरा किया जाएगा।

Share this story