बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में टिनशेड में सिलेंडर में ब्लास्ट, मची अफरातफरी, फायरब्रिगेड पहुंचा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के मनोचिकित्सा विभाग के पास टिनशेड में सिलेंडर ब्लास्ट से आग लग गई। इससे कुछ समय के लिए मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। 

ट्रॉमा सेंटर परिसर में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। मनोचिकित्सा विभाग के पास मजदूर टिन शेड लगाकर रहते हैं। मंगलवार को मजदूर खाना बना रहे थे उसी दौरान छोटा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। 

घटना की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायरब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ट्रॉमा सेंटर प्रशासन की ओर से घटना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही परिसर में आवश्यक सुरक्षा मानकों के पूरी तरह से पालन की बात कही गई है।

Share this story