कफ सिरप कांड :आरोपी की संपत्ति कुर्क, कोर्ट के आदेश पर सोनभद्र पुलिस ने की कार्रवाई 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चर्चित कफ सिरप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। विशेष जांच टीम (SIT) और रावर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी की संपत्ति कुर्क की गई। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। 

123

कबीरचौरा निवासी विजय गुप्ता इस मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह गिरफ्त से बाहर था। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संपत्ति जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

123

SIT की जांच में यह मामला अवैध कफ सिरप के कारोबार से जुड़ा बताया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस गिरोह द्वारा नशीले कफ सिरप का अवैध रूप से व्यापार किया जा रहा था, जिससे युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने की आशंका थी। इस मामले में पहले भी कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

Share this story