कज्जाकपुरा आरओबी का निर्माण इस माह होगा पूरा, सुगम होगा यातायात  

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहरवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षित कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) जल्द ही सौगात के रूप में मिलने वाला है। परियोजना का लगभग 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है और संभावना जताई जा रही है कि शेष कार्य इसी माह पूरा कर लिया जाएगा।

इस ओवरब्रिज का शिलान्यास सितंबर 2019 में हुआ था और इसे जून 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन शुरुआती चरण में अधिकारियों की सुस्त कार्यशैली और योजनागत खामियों के कारण परियोजना बार-बार अटकती रही। लगभग एक वर्ष तक सिर्फ नक्शा और डिजाइन तैयार करने में ही समय गंवा दिया गया। परिणामस्वरूप यह अहम प्रोजेक्ट समय से काफी पीछे चला गया।

फिलहाल निर्माण तेजी से अंतिम चरण में है। ओवरब्रिज के तैयार होने से आसपास के इलाकों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को ट्रेनों के गुजरने पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। खासतौर पर कैंट, कज्जाकपुरा और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Share this story