काशी में कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का जोरदार स्वागत, कबीर मठ में किया दर्शन

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के प्रथम काशी आगमन पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह पुष्पमालाओं, पुष्पवर्षा और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। पूरे दौरे में संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रदेश प्रभारी ने कबीरचौरा स्थित कबीर मठ पहुंचकर संत कबीर को नमन किया। 

123

लखनऊ से सड़क मार्ग से वाराणसी पहुंचे राजेंद्र पाल गौतम का पहला स्वागत बाबतपुर चौराहे पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल के नेतृत्व में किया गया। इसके बाद गिलट बाजार में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कचहरी स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत वे सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया, जहां युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया।

अपने दौरे के क्रम में कांग्रेस प्रभारी कबीरचौरा स्थित कबीर मठ पहुंचे और संत कबीरदास को नमन किया। इसके बाद उन्होंने सारनाथ पहुंचकर भगवान बुद्ध को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शांति, सामाजिक समरसता और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार पर चर्चा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रजानाथ शर्मा, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, वकील अंसारी, गुलशन अली, मयंक चौबे, चंचल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this story