विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी को 75 दिवसीय वार्ड प्रवास के दौरान मिली शिकायतों का निस्तारण शुरू, घसियारी टोला में गली निर्माण का हुआ शिलान्यास

a
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर दक्षिणी विधायक डा. नीलकंठ तिवारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के घसियारी टोला वार्ड में गली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस महत्वपूर्ण कार्य के अंतर्गत क्षेत्र की समस्त बाहरी एवं आंतरिक गलियों में स्मार्ट चौका लगाने का कार्य किया जाएगा, जिससे न केवल सड़कें सुचारू और सुरक्षित होंगी, बल्कि वार्डवासियों को आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।

a

यह गली निर्माण कार्य 75 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की प्राप्त शिकायतों के निवारण के उद्देश्य से शुरू किया गया है। विधायक डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि वार्ड में भ्रमण के दौरान उन्हें गलियों की दुर्दशा के बारे में जानकारी मिली थी और उसे सुधारना उनकी प्राथमिकता है।

a

इस परियोजना का कुल खर्च करीब 67 लाख रुपये आंका गया है और यह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के माध्यम से पूर्ण कराया जाएगा। विधायक ने मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को समय से कार्य पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने की विशेष हिदायत दी।

a

इस अवसर पर विधायक को क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र, महानगर मंत्री दिलीप साहनी, पार्षद अभिजीत भारद्वाज, पार्षद कनकलाता मिश्रा, विजय सोनकर, विष्णु यादव, दीपक मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित रहे।

a

कार्यक्रम के माध्यम से वार्डवासियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने और क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का निर्माण करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

a

Live VNS
Live VNS

23347 Articles

Trusted Journalism | Unbiased Reporting | Responsible Editorial Team Since 2013, Live VNS Desk has been committed to delivering fair, factual, and public-interest journalism. Our experienced editorial team oversees the selection, writing, editing, verification, and publication of news content, ensuring accuracy, credibility, and editorial integrity. In today's evolving digital landscape, we embrace modern technology, including Artificial Intelligence (AI), whenever appropriate. However, AI is used solely to assist with content writing, language refinement, and editorial efficiency?not to manipulate facts, spread misinformation, or promote any particular political or ideological agenda. Our principle is simple: Technology can assist journalism, but editorial responsibility must always remain with humans. Every piece of content, including AI-assisted material, is subject to human editorial oversight to maintain journalistic standards. our mission is to provide readers with accurate, balanced, credible, and impartial news. We prioritize facts over sensationalism, transparency over manipulation, and public interest above all else

Share this story