जुमे की नमाज को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट, सड़क पर उतरे पुलिस आयुक्त, दालमंडी से ज्ञानवापी तक पुलिस का फ्लैग मार्च

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शुक्रवार को जुने की नमाज और आगामी ईद को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया।

123

पुलिस टीम ने दालमंडी क्षेत्र से पैदल गश्त शुरू की और विभिन्न मार्गों से होते हुए ज्ञानवापी इलाके तक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पीएसी, महिला कमांडो और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ ही असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देने का प्रयास किया।

123

गश्त के दौरान अधिकारियों ने बाजारों, मस्जिदों और प्रमुख मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

123

पुलिस प्रशासन द्वारा आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया गया। शहर के कई हिस्सों में ड्रोन कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की गई। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से भी गतिविधियों पर नजर रखी गई। 

 123

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि ईद और जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और पुलिस टीमें लगातार चक्रमण कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

 123

उन्होंने कहा कि लोगों से सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील की गई है और मस्जिदों के भीतर ही नमाज अदा करने के लिए कहा गया है। इसके लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं से भी बातचीत कर सहयोग मांगा गया है ताकि शहर में आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बनी रहे। इस दौरान एसीपी, एडीसीपी और डीसीपी समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

123

123

123

123

123

123

Share this story