बीएचयू में डॉ. लहरी के साथ घटना की सीएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बीएचयू के कार्डियोथोरेसिक सर्जन पद्मश्री डॉ. टोके लहरी को थप्पड़ मारने के आरोपों की जांच अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले में वाराणसी के पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट तलब की है। सीएम कार्यालय से आए निर्देश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट भेज दी है। 

बीएचयू के कार्डियोथोरेसिक विभाग के इमेरिटस प्रोफेसर डॉ. लहरी को उनके विभाग के एक सीनियर प्रोफेसर द्वारा थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में डॉ. लहरी के परिजनों ने बीएचयू प्रशासन से ई-मेल के माध्यम से शिकायत की थी। आरोप लगाया गया कि डॉ. लहरी के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी विरोध के स्वर उठे। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के साथ ही भाजपा, सपा और कॉंग्रेस नेताओं डॉ. लहरी से मुलाकात कर उनका हाल जाना था। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के निर्देश पर 10 सदस्यीय समिति गठित की गई थी। हालांकि, जांच पूरी नहीं होने पर मामला फिर चर्चा में आया।

Share this story