जनसभाओं के माध्यम से पूर्वांचल को मथेंगे सीएम योगी, उपमुख्यमंत्री भी करेंगे जनसभा को संबोधित

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य निकायों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। माहौल पक्ष में करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें सबसे अहम वाराणसी में सीएम योगी की दो जनसभाएं है।  वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं‌ ब्रजेश पाठक के विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। जिसको लेकर वाराणसी नगर निगम के महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी के जवाहर नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की बैठक की गई।

vns

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोई भी चुनाव को गंभीरता से लेती है, चाहे वह लोक सभा चुनाव हो या विधान सभा चुनाव या फिर नगर निकाय चुनाव हो। इसके साथ ही सभी चुनावों में विजय के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ती है। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 29 अप्रैल को सायंकाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शिवपुर के मिनी स्टेडियम में जनसभा एवं 01 मई को भी दूसरी जनसभा प्रस्तावित है। 

vns

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रस्तावित कार्यक्रम
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 28 अप्रैल को नगर निकाय चुनाव को लेकर वाराणसी जिले एवं महानगर में होने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे‌। उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग-अलग संयोजक बनाए गये है‌। पटेल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिनांक 28 अप्रैल, शुक्रवार को एक बजे रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर युवा-सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए जिला महामंत्री संजय सोनकर को संयोजक बनाया गया है। इसी दिन अपराह्न 3 बजे उपमुख्यमंत्री सुसवाही में चाय पर चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम का संयोजक प्रकाश राय को बनाया गया है।

vns

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने आगे बताया कि केशव मौर्य इसी दिन शाम 4 बजे बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन में सेवा भारती, काशी प्रांत द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाटक, जाणता राजा का मंचन कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इसी दिन 6.30 बजे गंगापुर बाजार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनसभा को संबोधित करेंगें। इस कार्यक्रम का संयोजक कुमार सिद्धार्थ को बनाया गया है। इसके बाद 7.30 बजे मवईया में जनसभा को संबोधित करेंगे इसका संयोजक सुजीत मौर्या को बनाया गया है। तत्पश्चात इसी दिन श्री मौर्या रात्रि 9 बजे कोनिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसका संयोजक योगेश सिंह बबलू  को बनाया गया है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के प्रस्तावित कार्यक्रम
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि वाराणसी नगर निगम चुनाव को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के 28 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है। ब्रजेश पाठक इस दिन मंडुआडीह स्थित विश्वनाथ गार्डेन में सायं 6 बजे से आयोजित महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की संयोजक भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया होंगी। तत्पश्चात श्री पाठक सायं 7.30 बजे रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्थित डॉ. अशोक राय के लक्ष्मी हास्पिटल में डाक्टरों से भेंट मुलाकात कर विकास कार्यो की चर्चा करेंगे और राष्ट्रहित में मतदान करने की अपील करेंगे। इस कार्यक्रम का संयोजक डॉ. अशोक राय को बनाया गया है।

vns
बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने व धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया। बैठक में केदार सिंह, राम गोपाल मोहले, सुरेंद्र नारायण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सुधीर मिश्रा, नवीन कपूर, आत्मा विश्वेश्वर,संजय सोनकर,इ अशोक यादव, पवन अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, अशोक कुमार एडवोकेट, अरविंद पटेल आदि  मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story