सीएम योगी का वाराणसी दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा प्रतिबंधित

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने सुगम यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत कई मार्गों पर ऑटो और -रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 

इन मार्गों पर प्रतिबंध 
 

पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग, मरीमाई, मलदहिया, साजन, सिगरा, रथयात्रा तक ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन सुबह 09:30 से दोपहर 02:00 बजे तक बंद रहेगा।

महमूरगंज से आकाशवाणी से सिगरा तक और तेलियाबाग से लहुराबीर, मैदागिन, विश्वेश्वरगंज तक ऑटो-ई-रिक्शा बंद रहेंगे।

इंग्लिशिया लाइन से साजन व फूलमंडी से मलदहिया तक भी इसी अवधि में ऑटो-ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सिगरा, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, लहुराबीर, कचहरी, पुलिस लाइन की तरफ ऑटो-ई-रिक्शा नहीं जाएंगे।

कैंट रेलवे स्टेशन से बीएचयू के बीच वाया सिगरा-रथयात्रा जाने वाले ऑटो-ई-रिक्शा लहरतारा, भिखारीपुर रूट से जाएंगे।

मैदागिन से गोदौलिया के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से सुबह 09:00 से दोपहर 01:00 बजे तक मालवाहक वाहन बंद रहेंगे।

बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहे से सुबह 11:30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी/हल्के वाहनों को एयरपोर्ट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें बड़ागांव की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

हरहुआ ओवरब्रिज पर बाबतपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहे से परमपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक ही आएंगी।

यातायात पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अत्यंत आवश्यकता होने पर ही अतिरिक्त समय लेकर निकलें। 

हेल्पलाइन - ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994, ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020

Share this story