वाराणसी में MLC मतदाता महासम्मेलन को संबोधित करेंगे सीएम योगी, बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का लेंगे आशीर्वाद, सीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट

123
WhatsApp Channel Join Now

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, विकास कार्यों और नमो घाट एयर शो की तैयारियों की कर सकते हैं समीक्षा 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में तैयारियां तेज हो गई हैं। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव मतदाताओं के महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। काशी प्रवास के दौरान शहर में चल रहे विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और नमो घाट पर प्रस्तावित वायुसेना के एयर शो की तैयारियों की समीक्षा किए जाने की भी संभावना है।

मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर बाद वाराणसी पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय जाएंगे। यहां आठ जिलों के शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के मतदाताओं के महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में लगभग 10 हजार शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के जुटने की संभावना है। 

बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाएंगे हाजिरी
मुख्यमंत्री बाबा कालभैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके साथ ही उनके सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए संबंधित विभागों की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

विकास कार्यों और एयर शो की तैयारियों की होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान वाराणसी में चल रही विकास परियोजनाओं और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी लिए जाने की संभावना है। अधिकारियों के साथ बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और शहर की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं, नमो घाट पर प्रस्तावित वायुसेना के एयर शो को लेकर भी मुख्यमंत्री की नजर तैयारियों पर रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन सुविधाओं की समीक्षा की जा सकती है। हालांकि, बैठकों और विभिन्न स्थलों पर मुख्यमंत्री के आगमन का अंतिम कार्यक्रम आधिकारिक सूचना के अनुसार तय होगा।

रात्रि विश्राम के बाद स्वच्छता कर्मियों का करेंगे सम्मान
मुख्यमंत्री बुधवार को वाराणसी में रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार, 15 अक्टूबर को वह कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित कर स्वच्छता व्यवस्था में उनके योगदान को प्रोत्साहित करेंगे।

BK Pathak
BK Pathak

21140 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story