सीएम योगी ने रोपवे साइट का किया निरीक्षण, अफसरों से ली जानकारी, बोले, युद्धस्तर पर पूर्ण कराएं प्रोजेक्ट 

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बन रहे रोप-वे परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से निर्माण कार्य के बाबत जानकारी ली। वहीं अधिकारियों को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर परियोजना को शीघ्र मूर्तरूप देने का निर्देश दिया। रोपवे शुरू होने के बाद यातायात व्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा। 

vns

मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को पहुंचे वाराणसी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पर बन रहे रोप-वे परियोजना का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी। 

vns

वाराणसी रोपवे देश का पहला सार्वजनिक परिवहन रोपवे होगा। यह 3.75 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें पांच स्टेशन होंगे, जो वाराणसी कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन को गोदौलिया चौक से जोड़ेंगे। इस प्रोजेक्ट का मकसद, वाराणसी के जाम से राहत देना और शहर की पहुंच में सुधार करना है। यह रोपवे 3.75 किलोमीटर लंबा होगा। 

vns

रोपवे में आपात स्थिति में ऑटोमेटिक मोटर और वर्टिकल रेस्क्यू सिस्टम है। इस रोपवे में किराया किफ़ायती होगा। इस के ज़रिए हर दिन 95 हज़ार लोग सफ़र कर सकेंगे। रोपवे के ज़रिए एक साथ तीन हज़ार लोग यात्रा कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्माण स्विट्ज़रलैंड की कंपनी बर्थोलेट, नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कर रही हैं।  

vns

निरीक्षण के दौरान प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र 'दयालु', जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुशील सिंह, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, कमिश्नर कौशलराज शर्मा, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, अपर पुलिस आयुक्त एस. चन्नप्पा आदि मौजूद रहे।

vns

Share this story