सीएम योगी ने सिगरा फल मंडी रोड के निर्माण की गुणवत्ता देखी, समयसीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देश 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर के प्रमुख मार्गों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल स्वरूप देने की दिशा में चल रहे प्रयासों के तहत रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिगरा स्थित फल मंडी रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ग्रिड्स योजना के अंतर्गत हो रहे सड़क सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति देखी। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण के दौरान स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े। तय समयसीमा के अंदर हर हाल में निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। 

123

नगर आयुक्त ने मानचित्र और प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि फल मंडी रोड को ‘स्मार्ट एवं ग्रीन’ मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। योजना के तहत सड़क के साथ-साथ आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, सुदृढ़ फुटपाथ और ऊर्जा दक्ष स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जा रही हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

123

मुख्यमंत्री ने कार्यस्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए और परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। 

123

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए। फल मंडी रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित कर भविष्य में अन्य सड़कों के लिए उदाहरण बनाने की दिशा में कार्य तेज करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान महापौर अशोक कुमार तिवारी, मंडलायुक्त एस राजलिंगम समेत अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this story