सीएम योगी ने कामकाजी महिलाओं का किया सम्मान, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

WhatsApp Channel Join Now

पिंडरा में आयोजित समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, रसोइयों, सफाई मित्रों और आशा वर्करों को किया सम्मानित 

महिला सशक्तीकरण पर जोर, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 28 लाख महिलाओं का किया उल्लेख; शिक्षा, रोजगार और आर्थिक स्वावलंबन को बताया प्राथमिकता

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान बाबतपुर-पिंडरा स्थित आशा एजुकेशन ग्रुप परिसर में आयोजित ‘कामकाजी महिला सम्मान समारोह’ में मातृशक्ति का अभिनंदन किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, रसोइयों, सफाई मित्रों और आशा वर्करों को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी के बीच आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, रोजगार और आर्थिक स्वावलंबन से जुड़ी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को रेखांकित किया।

123

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधी आबादी को सम्मान और उनके योगदान का एहसास कराने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि काशी अपनी आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखते हुए वैश्विक स्तर पर पहचान स्थापित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी की पहचान को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में करीब एक लाख करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं और पात्र परिवारों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

123

महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 28 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी हैं। बीसी सखी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं को नई जिम्मेदारियां और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, खेल और सेना समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग कर रही है। पूंजी के अभाव में किसी महिला का सपना अधूरा न रहे, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

132

शिक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं और बेटियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

123

अटल आवासीय विद्यालयों में आधी सीटें बेटियों के लिए सुनिश्चित किए जाने तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा को आगे बढ़ाने की बात भी कही। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का उल्लेख किया।

123

ओडीओपी और बेहतर कनेक्टिविटी से रोजगार को बढ़ावा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के जरिए स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक कला को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। वाराणसी की हस्तकला और साड़ियों से लेकर फिरोजाबाद के कांच उद्योग तक को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सड़क, पुल, फ्लाईओवर, हाईवे, एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से आर्थिक गतिविधियों और रोजगार को गति मिलती है।

123

कार्यक्रम में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए आयोजन में शामिल होने के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, सदस्य विधान परिषद राय धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, डॉ. सुनील पटेल, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

123

123

123

Share this story