वाराणसी आएंगे सीएम योगी, बीजेपी की बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
वाराणसी। भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पार्टी के 13 कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर बीजेपी की बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
अभियान के तहत 17 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेटर से भाजपा की बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री के जन्मदिन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बताया गया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों, काशी और बनारस के बीच 500-500 प्रतिनिधियों के साथ सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आदान-प्रदान की भी योजना बनाई गई है। इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं।
अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा महानगर कार्यालय गुलाब बाग में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी ली। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लंबे सेवाकाल को केंद्र में रखकर एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

