वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, राष्ट्रीय पोषण माह का करेंगे शुभारंभ, बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी पहुंचे। सीएम रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करेंगे। वहीं काशी कोतवाल कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है।

सीएम एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन हेलीपैड से सड़क मार्ग से रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए रवाना हुए। सीएम राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करेंगे। वहीं कार्यक्रम में पहुंची 1100 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार की मंत्री समेत केंद्रीय अधिकारियों की टीम और कई राज्यों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शामिल हो रही हैं।

सीएम श्री काशी विश्वनाथ और काशी कोतवाल कालभैरव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। वहीं दोपहर तीन बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम के आगमन के मद्देजनर प्रशासन अलर्ट है। अधिकारियों ने एक दिन पहले मंगलवार की शाम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण कर तैयारी देखी। वहीं शहर के कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू करते हुए ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

