वाराणसी में बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी, राहत शिविर का करेंगे निरीक्षण, बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम बाढ़ का जायजा लेने वाराणसी पहुंचे। सीएम बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वहीं बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण करेंगे और लोगों में राहत सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन करेंगे। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री आजमगढ़ से वाराणसी पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम पुलिस लाइन में बने सेफ हाउस में पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग वार्ता कर बाढ़ में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से वाराणसी में गंगा और वरूणा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

सीएम काशी कोतवाल काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। मुख्यमंत्री शाम सात बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।





