एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, बाबा विश्वनाथ व कालभैरव के किए दर्शन, प्रोफेसर के बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा कालभैरव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। वहीं यूपी कॉलेज के प्रोफेसर के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शरीक हुए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

123

123

सीएम बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दर्शन-पूजन के बाद बड़ा लालपुर स्थित चांदमारी क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने उदय प्रताप कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव कृष्ण के आवास पर आयोजित वैवाहिक समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और नवदंपती को आशीर्वाद प्रदान किया।

123

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ प्रमुख रूप से शामिल थे। इसके अलावा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव और विधायक डॉ. अवधेश सिंह भी उपस्थित रहे।

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

Share this story