संत रविदास जन्मस्थली पहुंचे सीएम योगी, बीजेपी के समरसता संकल्प अभियान का करेंगे शुभारंभ
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की शाम वाराणसी के सीर गोवर्धन स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली पहुंचे। मुख्यमंत्री बीजेपी के समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पवित्र मिट्टी से भरे कलश कार्यकर्ताओं में वितरित करेंगे। बीजेपी का यह अभियान 29 जुलाई से शुरू होकर संत रविदास की जयंती 20 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान गांव-गांव पवित्र मिट्टी को पहुंचाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री बुधवार की शाम वाराणसी पहुंचे। वे सबसे पहले रविदास मंदिर पहुंचे और संत शिरोमणि का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सीर गोवर्धनपुर में बीजेपी की ओर से आयोजित समरसता संकल्प अभियान में शामिल होंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में मिट्टी से भरे कलश वितरण किया जाएगा। संगठन की ओर से कलश में भरी मिट्टी को गांव-गांव भेजकर सामाजिक समरसता के संकल्प देने का प्रयास किया जाएगा।

वीवीआईपी के आगमन के मद्देनजर वाराणसी प्रशासन अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश दिखा।
तस्वीरें ...


















