चोलापुर : छेड़खानी विवाद में जमकर मारपीट, पथराव से कई चोटिल

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार बाजार में शुक्रवार की रात छेड़खानी के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ हुई। इस दौरान करीब एक दर्जन लोगों के चोटिल होने की सूचना है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तबतक दोनों पक्षों के लोग भाग निकले थे। 

cholapur

बताया जाता है कि मारपीट गाजीपुर के गौरा तेतारपुर और देवरिया नियार गांव के युवकों के बीच हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। बाजार  बंद हो गया। पथराव  की सूचना पर फोर्स पहुंची। तब लगभग एक घटे के बाद बाजार खुला। थाना प्रभारी राजेश  त्रिपाठी के अनुसार छेड़खानी के विरोध  करने पर मारपीट, पथराव व तोड़फोड़ की घटना हुई। किसी पक्ष ने तहरीर नही दी है।

cholapur

मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी। बताया जाता है कि गौरा तेतारपुर की चार युवतियां और दो युवक चार पहिया वाहन से बाजार में खरीदारी करने आये थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने युवतियों पर फब्तियां कसी। इस पर युवतियों के साथ युवकों ने विरोध किया तो मारपीट हो गई। 

Share this story