मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : एक-दूजे के हुए 92 जोड़े, 91 ने लिए सात फेरे तो एक का निकाह, गृहस्थी का सामान और प्रमाणपत्र किए वितरित

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 91 हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया, जबकि एक मुस्लिम जोड़े का मौलवी ने निकाह पढ़ाया। कुल 92 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। समारोह में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

123

विवाह समारोह में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल और खंड विकास अधिकारी अनामिका सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र के साथ गृहस्थी के उपयोग में आने वाले विभिन्न उपहार भेंट किए। इनमें डिनर सेट, प्रेशर कुकर, पैंट-शर्ट सेट, साड़ी-पेटीकोट, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, चूड़ी-कंगन, मेकअप का सामान, श्रृंगार बॉक्स, कढ़ाही, सीलिंग फैन, प्रेस, डबल बेड की चादर, तकिया कवर, कंबल, गद्दा और तकिया सहित अन्य सामग्री शामिल रही। अतिथियों ने नवदंपतियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

123

इस अवसर पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी सौगात है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानजनक तरीके से संपन्न हो रहा है। इससे परिवारों पर विवाह का आर्थिक बोझ कम होता है। सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। एडीओ समाज कल्याण प्रमोद कुमार ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक कन्या के बैंक खाते में 15 दिन बाद सरकार की ओर से 64 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने किया। वहीं, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिससे समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान एडीओ पंचायत सतीश मौर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल, शिवपूजन सिंह, संजीव सिंह, संजय यादव, शेरई सिंह, संतोष यादव, शिवशंकर सिंह, विजय गुप्ता, संजीव कुमार कश्यप, श्यामलाल चौहान, मनोज वर्मा, धर्मेंद्र यादव और राम सिंह वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

22033 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story