मुख्यमंत्री आज वाराणसी से शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, 12 लाख शिक्षकों व कर्मियों को मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल से होगी शुरुआत
 

आयुष्मान की तर्ज पर मिलेगा ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज
 

1200 से अधिक उपचार पैकेज होंगे शामिल
 

चयनित शिक्षकों को कार्यक्रम में वितरित किए जाएंगे कैशलेस कार्ड
 

वाराणसी मंडल के 66 हजार से अधिक शिक्षा कर्मियों को मिलेगा सीधा लाभ

वाराणसी। प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से बेसिक, माध्यमिक, सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों के लगभग 12 लाख शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं उनके आश्रित परिवारों को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना का संचालन आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की तर्ज पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के चयनित शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड भी वितरित करेंगे। साथ ही योजना का आधिकारिक पोर्टल लॉन्च कर लाभार्थियों को डिजिटल सुविधा से भी जोड़ा जाएगा।


वाराणसी मंडल के चार जिलों के 7,417 विद्यालयों के 66,205 शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। वाराणसी जिले में 1,145 विद्यालयों के 6,580 शिक्षक, 1,538 शिक्षामित्र, 3,483 अनुदेशक, 802 रसोइये तथा 135 कस्तूरबा विद्यालयों के कर्मचारी भी योजना के दायरे में आएंगे। सीएम 1.10 लाख छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में भी जूता-मोजा, यूनिफार्म और स्टेशनरी के लिए पैसा डीबीटी के जरिये ट्रांसफर करेंगे।

Share this story