वाराणसी में छठ पूजा की तैयारियों से बाजारों में रौनक, पूजन सामग्री और फलों की जमकर खरीदारी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं, और बाजारों में रौनक देखी जा रही है। बुधवार को काशी के विभिन्न बाजारों में पूजन सामग्री और फलों की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लंका क्षेत्र में दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाई हुई हैं, और लोग फलों व पूजा में उपयोग होने वाली सामग्रियों की खरीदारी में व्यस्त दिखे। यातायात सुचारू रहे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही है।

chhath

लंका क्षेत्र के रविदास गेट के पास फलों की दुकानों पर आसपास के इलाकों से खरीदारी के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। छठ से पहले, लोग बड़ी संख्या में पूजा की आवश्यक सामग्रियों जैसे सेब, नारंगी, सिंघाड़ा, नारियल, नींबू, कच्ची हल्दी, अदरक, मूली, और प्रसाद के लिए खाजा खरीदते दिखे। इसी के साथ, चीनी, गुड़, चावल, शुद्ध घी, आटा, और अन्य अनाज व सामग्रियों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।

chhath

छठ पूजा में उपयोग होने वाले बांस से बने सूप, टोकरी, डगरा, और चगेली की बिक्री भी इस समय तेजी पर है। परंपरागत रूप से छठ पूजा के अर्घ्य में इन वस्तुओं का विशेष महत्व होता है। हाल के वर्षों में कुछ लोग बांस की जगह पीतल से बने सूप और चगेली का उपयोग करने लगे हैं, लेकिन बांस की टोकरी और अन्य वस्तुओं की कीमत में मामूली वृद्धि देखी गई है।

chhath

छठ पूजा सामग्री के बाजार भाव इस प्रकार हैं:

- पीतल का पात्र: 20-1000 रुपये प्रति पीस
- केला: 50 रुपये दर्जन
- सेब: 80-200 रुपये प्रति किलो
- नारंगी: 50 रुपये प्रति किलो
- सुपारी: 1000 रुपये प्रति किलो

chhath
- साठी चावल: 20 रुपये प्रति पैकेट
- सिंदूर: 400 रुपये प्रति किलो (10 रुपये भर)
- गेंदा का फूल: 40 रुपये प्रति पीस
- थाली (पूजा सामग्री की): 151 रुपये
- पान: 30 रुपये में 25 पीस
- गाय का घी: 800 रुपये प्रति किलो
- शहद (200 ग्राम): 130 रुपये
- धूप: 140 रुपये प्रति किलो

chhath
- सुथनी (250 ग्राम): 30 रुपये
- बांस का सूप: 40-150 रुपये प्रति पीस
- नींबू (बड़ा): 20 रुपये प्रति पीस
- पानी वाला नारियल: 40 रुपये प्रति पीस
- अरता का पात: 20 रुपये में 25 पीस
- बांस की बड़ी टोकरी: 130 रुपये प्रति पीस

chhath
- पीतल का लोटा: 130-140 रुपये प्रति पीस
- मूली: 40 रुपये प्रति किलो
- अदरक: 200 रुपये प्रति किलो
- हल्दी: 100 रुपये प्रति किलो।

Share this story