केंद्रीय ब्राह्मण महासभा बनाएगी टास्क फोर्स, ब्राह्मण युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान की होगी शुरुआत
Updated: May 22, 2023, 13:39 IST

वाराणसी। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा ब्राह्मण युवाओं को संगठन से जोड़ने और ब्राह्मण युवाओं की मदद के लिए टास्क फोर्स बनाने जा रही है। इसके साथ ही एक जुलाई से युवाओं को इकट्ठा करने के लिए विभिन्न विद्यालयों में जाकर अभियान चलाएगी। उक्त बाते वाराणसी के सरोजा पैलेस में पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमकार नाथ ने कही हैं। ओमकार नाथ ने बताया कि अपने 5 सूत्रीय एजेंडे के तहत केंद्रीय महासभा राष्ट्रीय युवा मंच अपने लक्ष्य को निर्धारित करने का कार्य कर रही है।

केंद्रीय ब्राह्मण सभा के 5 मुख्य लक्ष्य...
: केंद्रीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय युवा मंच आगामी 1 जुलाई से विभिन्न विश्वविद्यालयों में अपने जन जागरण अभियान चलाकर ब्राह्मण युवाओं को युवा मंच से जोड़ने का कार्य करेगी।
: केंद्रीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय युवा मंच ब्राह्मण युवाओं को ब्राह्मण संस्कारों एवं विद्युत गोष्टी के माध्यम से परिचित कराएगी।
: केंद्रीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय युवा मंच प्रतिभावन ब्राह्मण युवाओं के लिए निशुल्क कोचिंग शिक्षक की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
: केंद्रीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय युवा मंच ब्राह्मण उत्पीड़न रोकने के लिए एक टास्क फोर्स बनाकर पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक और कानूनी सुविधा मुहैया कराएगी।
: केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय युवा मंच समय-समय पर सेमिनार आयोजित कर ब्राह्मण युवा - युवतियों को अपने पूर्वजों के त्याग, तपस्या और बलिदान से अवगत कराने का कार्य करेगी।
इन पांच सूत्रीय लक्ष्य को लेकर केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय युवा मंच जुलाई 2023 से जुलाई 2024 तक कार्य करेगी। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच के तत्वधान हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से पंडित ओम प्रकाश ओझा, पंडित वीरेंद्र मिश्रा, पंडित प्रीति प्रकाश पांडे, पंडित मनीष मनोरिया, पंडित सुरेंद्र पांडे, पंडित सुमित भट्टाचार्य, पंडित गोपाल चौबे, पंडित पियूष पांडे, पंडित जितेंद्र मिश्रा, पंडित अरुण मिश्रा, सहित तमाम ब्राह्मण सभा के लोग उपस्थित रहे।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।