सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव : प्रेम प्रकाश सिंह गौतम अध्यक्ष और आशीष सिंह महामंत्री निर्वाचित

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में जीत दर्ज कर प्रेम प्रकाश सिंह गौतम अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं आशीष कुमार सिंह ने महामंत्री पद पर जीत हासिल की। मतगणना की प्रक्रिया रविवार की देर शाम संपन्न होने के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इसके बाद समर्थकों में खुशी देखने को मिली। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लाद दिया और जीत की खुशियां मनाई। 

सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 7636 मतदाताओं में से 5347 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। रविवार की सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर प्रेम प्रकाश सिंह गौतम और महामंत्री पद पर आशीष कुमार सिंह ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। प्रेम प्रकाश सिंह ने 1675 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभा शंकर मिश्रा को हराया। जबकि 2136 मत प्राप्त कर आशीष सिंह ने महामंत्री पद पर जीत हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यश्र पद पर 1999 मतों के साथ नृपेंद्र प्रताप सिंह नन्हे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 2278 वोटों के साथ जितेंद्र यादव गुड्डू और कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार मौर्य ने 2043 मत पाकर जीत हासिल की। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर 1451 मत पाकर सीता, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन और पुस्तकालय) पद पर 2593 मतों के साथ मनोज कुमार शुक्ला एवं आय-व्यय निरीक्षक पद पर 2459 मत प्राप्त कर आनंद प्रकाश उपाध्याय निर्वाचित हुए। 

प्रबंध समित (15 वर्ष से अधिक) के लिए अजय कुमार पांडेय ने 1880 मत, अवधेश कुमार सिंह ने 2043 वोट, अशोक कुमार 1731, दिनेश कुमार सिंह डीके ने 1793 और पंकज प्रकाश पांडेय ने 2229 और राघवेंद्र नारायण दुबे ने 1932 मत हासिल कर जीत हासिल की। इसी प्रकार प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम अथवा 7 वर्ष से अधिक) के लिए अजय कुमार उपाध्याय ने 2132, अजीत कुमार मौर्य 1830, अनूप कुमार तिवारी 1567, अभिषेक कुमार द्विवेदी 1510, नवनीत गुप्ता नंदी ने 1640 और संजय गुप्ता ने 1659 मत हासिल कर निर्वाचित हुए।

Share this story