CBSE बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिये कब से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सत्र 2026-27 की 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल शुक्रवार को जारी कर दिया। बोर्ड ने इस बार परीक्षा शुरू होने से 102 दिन पहले समय-सारिणी घोषित की है। इससे विद्यार्थियों को विषयवार तैयारी, रिवीजन और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। इस बार हाईस्कूल में 83 और इंटरमीडिएट में 121 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी।

सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर नीलम सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षा कुल 22 दिनों में पूरी होगी। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर नौ अप्रैल तक चलेंगी। इसके लिए 53 दिनों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

हाईस्कूल की समय-सारिणी में विद्यार्थियों को प्रमुख विषयों की तैयारी के लिए पर्याप्त अंतराल दिया गया है। गणित स्टैंडर्ड और बेसिक की परीक्षा 17 फरवरी को होगी, जबकि विज्ञान का पेपर 22 फरवरी को निर्धारित है। इस तरह गणित की परीक्षा के बाद विज्ञान की तैयारी के लिए चार पूरे दिन मिलेंगे। अंग्रेजी की परीक्षा 26 फरवरी और हिंदी की तीन मार्च को होगी। सामाजिक विज्ञान का पेपर आठ मार्च को निर्धारित किया गया है।

वहीं, इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों की भौतिक विज्ञान की परीक्षा 16 फरवरी, रसायन विज्ञान की 27 फरवरी और गणित की परीक्षा नौ मार्च को होगी। जीव विज्ञान का पेपर 25 मार्च को आयोजित किया जाएगा। प्रमुख विषयों के बीच अंतराल मिलने से विद्यार्थियों को तैयारी और रिवीजन का अवसर मिलेगा।

जिले में 50 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल
इस बार जिले में करीब 50 हजार छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले वर्ष 55 परीक्षा केंद्रों पर करीब 46 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए पंजीकरण और नामावली तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 10 नवंबर तक परीक्षा से संबंधित आंतरिक तैयारियां पूरी कर लें।

BK Pathak
BK Pathak

21656 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story