रमचंदीपुर ढाब सोता पर बन रहे तटबंध का कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को चेताया

WhatsApp Channel Join Now

बोले- जल्द ही शुरू होगा ढाब को जोड़ने वाली सड़क का उच्चीकरण

मोकलपुर-अम्मा सोता नदी पर पक्का पुल बनाने के लिए सरकार जल्द लेगी फैसला  

वाराणसी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रविवार को जिले का सबसे पिछड़ा इलाका कहे जानेवाले ढाब क्षेत्र के रामचन्दीपुर सोता पर बन रहे तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री ने मौजूद ठेकेदार और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चेताया कि यदि मानक के विपरीत मटेरियल का इस्तेमाल किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। 

mantri

उन्होंने कहाकि शिकायत मिल रही है कि बोल्डर लो क्वालिटी के और वह भी बिना जांच के लगाये जा रहे हैं। जाली बनाने वाला तार भी लो क्वालिटी का है। जो मटेरियल उपयोग में लाए जा रहे हैं उसे लैब में भेजकर उसकी गुणवत्ता की जांच करायी जायेगी। यदि मानक के अनुरूप मटेरियल नहीं पाया गया तो सम्बंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि जनता का पैसा जनता के काम में लगना चाहिए। जनता के पैसे की बंदरबाट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उत्तर प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस पर काम कर रही है। हमारे विधानसभा क्षेत्र में अगर मानक के विपरीत काम करने का प्रयास करेगा तो क्षम्य नहीं है।

mantri

कैबिनेट मंत्री सबसे पहले गंगापुर पहुंचे और वहां 300 मीटर लम्बी परियोजना का निरीक्षण करने के बाद रामचन्दीपुर ढाब पहुंचे। उन्होंने कहाकि बाढ़ के दौरान ढाब क्षेत्र का संपर्क शहर से टूट जाता है। इस क्षेत्र का सम्पर्क शहर से जुड़ा रहे इसके लिए ढाब क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क का उच्चीकरण जल्द शुरू होने जा रहा है। मोकलपुर को जाल्हूपुर बाजार से जोड़ने के लिए मोकलपुर-अम्बा सोता नदी पर पक्का पुल बनाने का प्रयास किया जा रहा है सरकार जल्द ही स्वीकृति प्रदान करनेवाली है।

उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में ढाब क्षेत्र बनारस का सबसे विकसित इलाका कहलाएगा। शहर के लोग पिकनिक मनाने यहां आएंगे। उन्होंने रामचन्दीपुर में सोता पर बन रहे तटबंध का निरीक्षण करने के बाद जाते समय जांच के लिए मटेरियल ले गए। मौके पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह, सहायक अभियंता राजेश यादव, अवर अभियंता सोनी कुमारी, ठेकेदार संदीप सिंह आदि रहे। 
 

Share this story