उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि

WhatsApp Channel Join Now

सामने घाट से नमो घाट तक उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब, हर-हर महादेव और जय छठी मैया के जयकारों से गूंज उठी काशी

36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण कर चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन, दंडवत करते घाटों तक पहुंचीं व्रती महिलाएं

डमरू दल ने किया वादन, छठ गीतों से भक्तिमय हुआ गंगा तट

भोर से पहले ही गंगा घाटों पर जुटने लगे थे श्रद्धालु, दउरा और सूप में सजाए गए फल व पूजन सामग्री

दूध और गंगाजल से भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर की संतान की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना

घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस और एलआईयू की टीमें रहीं सक्रिय, लगातार करती रहीं निगरानी

वाराणसी। लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व डाला छठ का सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर काशी के गंगा घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सामने घाट से लेकर नमो घाट तक लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर में भगवान भास्कर के उदित होते ही व्रती महिलाओं ने गंगा के पवित्र जल में खड़े होकर दूध, गंगाजल और पूजन सामग्री से अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही संतान की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। हर-हर महादेव, जय छठी मैया और सूर्य भगवान के जयकारों से पूरा गंगा तट गूंज उठा।

123

भोर होने से पहले ही श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सिर पर पूजन सामग्री से सजे दउरा और फलों से भरे सूप लेकर व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ घाटों की ओर बढ़ती रहीं। कई महिलाएं पारंपरिक छठ गीत गाते हुए तो कुछ अपनी मन्नत और आस्था के तहत दंडवत करते हुए घाटों तक पहुंचीं। ढोल और पारंपरिक गीतों की धुन के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। घाटों पर जगह-जगह पूजन के लिए वेदियां सजाई गई थीं। व्रती महिलाएं गंगा के जल में खड़े होकर सूर्यदेव के उदय होने की प्रतीक्षा करती रहीं।
 

123

सूर्य की पहली किरण के साथ शुरू हुआ अर्घ्य
जैसे ही पूर्व दिशा में भगवान भास्कर उदित हुए, घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर पहुंच गई। सूर्य की पहली किरण के साथ ही व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान शंख ध्वनि, छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। परिवार के सदस्य भी पूजन में शामिल रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कुछ स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी भी की।

123

नाव पर सवार होकर अस्सी से नमो घाट तक डमरू बजाते पहुंचे दल के सदस्य
छठ महापर्व पर गंगा घाटों पर डमरू दल ने भी अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया। भगवान भास्कर और छठी मैया को नमन करते हुए डमरू दल के सदस्यों ने डमरू बजाया। दल के राजा भैया ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से छठ पर्व पर गंगा घाटों पर एकत्र होकर डमरू बजाते आ रहे हैं। इस दिन सभी सदस्य नाव पर सवार होकर अस्सी घाट से नमो घाट तक डमरू बजाते हुए जाते हैं। उनका उद्देश्य अपनी प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का संचार करना है।

123

36 घंटे निर्जला व्रत रखकर की छठी मैया की आराधना
घाट पर पूजा करने पहुंची एक श्रद्धालु महिला ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से छठ का व्रत करती आ रही हैं। इस बार भी परिवार के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सभी के स्वस्थ और संपन्न रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ का व्रत बेहद कठिन होता है। इसमें व्रती महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला रहकर छठी मैया की आराधना करती हैं। उनकी कामना है कि मां हर वर्ष इसी तरह व्रत करने का अवसर प्रदान करें।

123

श्रद्धालु ममता ने बताया कि महिलाएं संतान प्राप्ति, संतान के स्वस्थ और दीर्घायु रहने तथा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं। उनका मायका बिहार में है और वह वाराणसी में परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने कहा कि छठी मैया के प्रति उनकी गहरी आस्था है। मां से सच्चे मन से जो भी मुराद मांगी जाती है, वह पूरी होती है।

123

वहीं रानी ने बताया कि उनके परिवार में कई वर्षों से छठ पूजा की परंपरा चली आ रही है। उनकी मां यह व्रत रखती हैं और परिवार के सभी सदस्य उनके साथ घाट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन करते हैं। छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, सभी के कल्याण और खुशहाली की कामना की जाती है।
 

123

चार दिनों की पूजा का बताया महत्व
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय से जुड़े सुभाष पांडेय ने बताया कि छठ महापर्व अत्यंत अद्भुत और आस्था से जुड़ा पर्व है। इसमें महिलाएं कठिन निर्जला व्रत रखकर भगवान भास्कर की आराधना करती हैं। भगवान सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं और उनकी उपासना से श्रद्धालु सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं।

123

श्रद्धालु शकुंतला ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से छठ पूजा करती आ रही हैं। इस व्रत से परिवार में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है। उन्होंने बताया कि छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय में लौकी-चावल बनाया जाता है। दूसरे दिन खरना होता है, तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन किया जाता है।

123

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही पुलिस
छठ महापर्व के दौरान गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और एलआईयू की टीमें सक्रिय रहीं। घाटों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिसकर्मी लगातार चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। चार दिवसीय महापर्व के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही काशी के घाट श्रद्धा, विश्वास और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।

तस्वीरें .....

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21783 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story