वाराणसी में पप्पू यादव का पुतला फूंककर फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा, गिरफ्तारी और संसद सदस्यता रद्द करने की उठी मांग

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। संसद भवन परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर किए गए कथित नाटक के विरोध में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव का पुतला दहन करते हुए उनकी संसद सदस्यता तत्काल रद्द करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।

ं

जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संसद जैसे लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच पर इस प्रकार का प्रदर्शन देश की गरिमा और करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर इस तरह की राजनीति स्वीकार नहीं की जा सकती।

ं

कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सांसद पप्पू यादव के आचरण की जांच कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने की भी मांग की गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनप्रतिनिधियों को संसद की गरिमा और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए।

ं

सरकार से हस्तक्षेप की अपील
प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और संबंधित संवैधानिक संस्थाओं से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में भी संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्यों को बढ़ावा मिल सकता है। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ं

देखें वीडियो 

Share this story