कैंट स्टेशन के सामने विजय नगर मार्केट में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, 18 दुकानों को हटाने की तैयारी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर में अवैध अतिक्रमण और निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित विजयनगरम मार्केट क्षेत्र में सोमवार से विशेष अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को मार्केट में भ्रमण किया। प्रशासन की इस घोषणा के बाद संबंधित व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हलचल तेज हो गई है।

123

अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित 18 दुकानों को लगभग छह महीने पहले नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में संबंधित दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने और निर्माण को नियमानुसार करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद किसी भी दुकानदार ने आवश्यक कार्रवाई नहीं की। इसके बाद प्रशासन ने स्वयं बुलडोजर अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

123

प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार से शुरू होने वाले अभियान के दौरान भारी पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और नगर निगम की टीम की तैनाती रहेगी, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

123

सूत्रों के मुताबिक, विजयनगरम मार्केट के अलावा क्षेत्र में स्थित अन्य अवैध होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और निर्माण भी प्रशासन के रडार पर हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद उनके खिलाफ भी जांच और कार्रवाई की जा सकती है।

123
प्रशासन का मानना है कि यह अभियान शहर के सौंदर्यीकरण, यातायात सुधार और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। अब सभी की निगाहें सोमवार को होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं, जिसे हाल के वर्षों का प्रमुख अतिक्रमण विरोधी अभियान माना जा रहा है।

123

123

Share this story