वाराणसी में बदली स्कूलों की टाइमिंग, बीएसए ने जारी किया निर्देश 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जिले में बारिश के बाद गर्मी का असर कम हो गया है। ऐसे में बेसिक शिक्षा अधिकारियों की ओर से निर्देश जारी करते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। स्कूल सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश कक्षा एक से आठ तक के साथ ही नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी पर लागू रहेगा। 

बीएसए भूपेंद्र सिंह ने अपने आदेश में कहा है कि जिले में संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई मान्यता प्राप्त/ सहायता प्राप्त व अन्य बोर्डों के समस्त अंग्रेजी/हिंदी माध्यम के विद्यालयों के संचालन की समयावधि सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक निर्धारित की गई है।

 

बीएसए ने सभी शिक्षकों और सहायका अध्यापकों को समय से विद्यालय में उपस्थित होकर शिक्षण और अन्य दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है।

123

Share this story