बृजभूषण शरण सिंह ने जातीय संगठनों को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना, ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को बताया बेमेल, बोले-रामकथा का विरोध करने वालों का होगा नुकसान  

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वाराणसी में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक बयान दिया। रामकथा के आयोजन का विरोध करने वालों को चेतावनी देने के साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक का समर्थन किया। जातीय संगठनों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को भी बेमेल करार दिया।

रामकथा के आयोजन को लेकर बाहुबलियों द्वारा विरोध किए जाने के सवाल पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि जो लोग कथा का विरोध करेंगे, उन्हें इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। कथाओं को गाली देने वालों को भी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि कथा सुनने मात्र से कोई फायदा नहीं होता, बल्कि उसके संदेश और आदर्शों को अपने आचरण में उतारने से जीवन में बदलाव आता है।

महिलाओं के अधिकारों पर समर्थन
परिसीमन विधेयक के मुद्दे पर पूर्व सांसद ने कहा कि महिलाओं को बराबरी का दर्जा देना समय की मांग है। महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वालों को आने वाले समय में इसकी राजनीतिक और सामाजिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका हक देना ही होगा। अब इस विधेयक को पारित होना चाहिए। उन्होंने कहा, ''तीर धनुष पर चढ़ चुका है, उसका परिणाम आएगा।'' उनके मुताबिक, जो लोग इस मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहते हैं, वे खुलकर सामने आएं। महिलाओं के अधिकारों का मामला अब दबा नहीं रहेगा।

जातीय संगठनों की कार्यशैली पर उठाए सवाल
जातीय संगठनों को लेकर भी बृजभूषण सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या समूह अपने समाज के नाम पर संगठन बना सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह दूसरी जातियों को अपमानित करे या उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास करे। क्षत्रिय और ब्राह्मण के नाम पर संगठन बनाने वालों को भी किसी दूसरे समाज के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सामाजिक संगठनों का उद्देश्य समाज को जोड़ना होना चाहिए, न कि आपसी वैमनस्य बढ़ाना।

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर टिप्पणी
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने इसे बेमेल गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के समय भी दलित और मुस्लिम गठबंधन बनाने के प्रयास हुए थे, लेकिन वे सफल नहीं हुए।

BK Pathak
BK Pathak

22089 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story